कोलकाता। तेल विपणन कंपनियों के ईंधन की मूल कीमत में पुनर्समायोजन के बाद कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली वृद्धि देखी गई। इस संशोधन से 12 मई से शहर में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.02 रुपए प्रति लीटर हो गई है। प्रमुख तेल विपणन कंपनी के अधिकारी ने कहा, पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि डीजल 20 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। हालांकि, इसके विपरीत पटना में डीजल की कीमत में 60 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई जबकि अन्य पूर्वी राज्यों में ईंधन की कीमतें यथावत रहीं।
मूल कीमत (केंद्रीय और राज्य करों को जोडऩे से पहले तेल विपणन कंपनियों द्वारा निर्धारित बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है) की समय-समय पर समीक्षा की जाती है और विभिन्न परिचालन व तार्किक कारकों के आधार पर समायोजित की जाती है। हालांकि, ऐसे बदलाव आमतौर पर मामूली होते हैं लेकिन वे उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए जाने वाले ईंधन के खुदरा मूल्य को सीधे प्रभावित करते हैं। यह नवीनतम वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर रही हैं और उपभोक्ता मुद्रास्फीति चिंता का विषय बनी हुई है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
