नई दिल्ली। साउथ इंडियन बैंक का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 342 करोड़ रुपए रहा है। केरल स्थित बैंक का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 288 करोड़ रुपए रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 2,946 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 2,621 करोड़ रुपए थी।
पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर।,303 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में यह।,070 करोड़ रुपए रहा था। बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एक रुपए अंकित मूल्य के प्रत्एक शेयर पर 40 पैसे (40 प्रतिशत) प्रति शेयर का लाभांश देने की सिफारिश की है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
