नई दिल्ली। एनबीसीसी और पीएफसी ने टॉवर-एच, वल्र्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली में अपने नव अधिग्रहीत कार्यालय स्थल के इंटीरियर और फिट-आउट कार्यों के निष्पादन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पीएफसी ने एनबीसीसी द्वारा विकसित प्रतिष्ठित वल्र्ड ट्रेड सेंटर परिसर में टावर-एच की सभी मंजिलों (जी+9) में कुल 2,70,758 वर्गफुट का कारपेट एरिया खरीदा है। इस सहयोग के भाग के रूप में एनबीसीसी, पीएफसी के कार्यालय स्थल के संपूर्ण इंटीरियर फिट-आउट का कार्य, 161.55 करोड़ रुपए की अनुमानित परियोजना लागत के साथ करेगा।
के.पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी, परमिंदर चोपड़ा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पीएफसी, डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वाणिज्य), एनबीसीसी और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों की उपस्थिति में आर.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (इंजी.), एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और अतुल चौरसिया, प्रबंधक (आरडीएसएस), पीएफसी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
