नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने मुंबई अपतटीय क्षेत्र में तेल और गैस की आशाजनक खोज की है। इससे निकट भविष्य में उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ओएनजीसी ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा में कहा कि खोज मुक्त क्षेत्र लाइसेंसिंग नीति (ओएएलपी) व्यवस्था के तहत दिए गए ब्लॉक में की गई हैं।
सूर्यमणि और वज्रमणि नाम की खोजें ओएएलपी-6 ब्लॉक एमबी-ओएसएचपी-2020/2 और ओएएलपी-3 ब्लॉक एमबी-ओएसएचपी-2018/१ में की गईं। दोनों ही अपतटीय मुंबई घाटी में हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में किए गए परीक्षण के दौरान ब्लॉक एमबी-ओएसएचपी-2020/2 पर अन्वेषणात्मक कुआं एमबीएस202एचएए-। से प्रतिदिन 2,235 बैरल तेल और 45,18 करोड़ घन मीटर गैस प्रवाहित हुई।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
ओएनजीसी ने कहा कि इस कुएं में मिली सफलता को नई संभावना खोज के रूप में अधिसूचित किया गया और इसका नाम बदलकर सूर्यमणि कर दिया गया। इसके बाद, चालू तिमाही के दौरान, उसी कुएं पर दूसरे क्षेत्र का परीक्षण किया गया, जिसमें प्रतिदिन 413 बैरल तेल और 15,132 घन मीटर गैस प्रवाहित हुई।
