नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी समूह ने राजस्थान में अपनी नोख सौर पीवी परियोजना में 193 मेगावाट क्षमता का वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया है। इससे समूह की कुल परिचालन क्षमता 80,708 मेगावाट हो गई है। एनटीपीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, परियोजना के सफलतापूर्वक चालू होने के परिणामस्वरूप, राजस्थान के नोख सोलर पीवी परियोजना (245-245 मेगावाट की तीन इकाइयां) की 245 मेगावाट क्षमता में से 193 मेगावाट का नौ जून, 2025 को रात 11 बजे से वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया है।
कंपनी ने कहा कि एकल और समूह आधार पर एनटीपीसी की कुल स्थापित और वाणिज्यिक क्षमता अब क्रमश: 59,606 मेगावाट और 80,708 मेगावाट हो गई है। बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
