नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार के लिए अनुषंगी कंपनी सीआईएल राजस्थान अक्षय ऊर्जा लिमिटेड के गठन की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बीएसई को दी सूचना में बताया, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सीआईएल राजस्थान अक्षय ऊर्जा लिमिटेड को निगमन प्रमाणपत्र जारी कर दिया है।
कोयला मंत्रालय ने जनवरी में बताया था कि सीआईएल और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) के संयुक्त उद्यम के गठन के लिए दीपम ने मंजूरी दे दी है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
कंपनी ने कहा कि इस इकाई का मकसद सौर ऊर्जा परियोजनाओं, पीएसपी परियोजनाओं और पवन ऊर्जा परियोजनाओं या ऐसी अन्य परियोजनाओं का विकास, निर्माण एवं संचालन करना है कंपनी इन परियोजनाओं से उत्पादित बिजली को आरवीयूएनएल को बेचने का काम करेगी। घरेलू कोयला उत्पादन में सीआईएल की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है।
