नई दिल्ली। बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी एडीबी ने गुजरात को 10.997 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 927 करोड़ रुपए) के परिणाम-आधारित ऋण को मंजूरी देने की शुक्रवार को घोषणा की। इसका मकसद मजबूत एवं भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के माध्यम से वैश्विक औद्योगिक केंद्र बनने के गुजरात के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में सहायता करना है।
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की ओर से जारी बयान के अनुसार, कौशल्या: द स्किल यूनिवर्सिटी (केएसयू) के सहयोग से राज्य के श्रम, कौशल विकास एवं और रोजगार विभाग द्वारा संचालित गुजरात कौशल विकास कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के कार्यबल को उद्योग-संरेखित, उन्नत कौशल से लैस करना है। इसमें कहा गया, यह कार्यक्रम केएसयू तंत्र की संस्थागत एवं प्रबंधकीय क्षमता को मजबूत करेगा और उच्च गुणवत्ता वाले, उद्योग-प्रासंगिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों तक पहुंच को व्यापक करेगा जो अग्रणी प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करते हैं।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
