नई दिल्ली। प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड गुरुग्राम में एक लक्जरी आवास परियोजना विकसित करने के लिए करीब 5,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी चालू वित्त वर्ष (2025-26) में उच्च मांग के आधार पर रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग हासिल करना चाहती है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी जल्द ही गुरुग्राम के सेक्टर 76ा77 में 18 एकड़ की परियोजना डीएलएफ प्रिवाना नॉर्थ शुरू करेगी। 

इसमें।,150 से अधिक अपार्टमेंट होंगे।  उन्होंने बताया कि इस परियोजना को विकसित करने की अनुमानित लागत करीब 5,500 करोड़ रुपए है। यह आगामी परियोजना 116 एकड़ की टाउनशिप डीएलएफ प्रिवाना का हिस्सा है। इस टाउनशिप में कंपनी ने पिछले साल दो परियोजनाएं - डीएलएफ प्रिवाना वेस्ट और डीएलएफ प्रिवाना साउथ शुरू की थीं और उन्हें करीब 12,800 करोड़ रुपए में पूरी तरह से बेच दिया था। डीएलएफ ने मई, 2024 में अपनी 12.57 एकड़ की परियोजना प्रिवना वेस्ट की शुरुआत के तीन दिन के भीतर सभी 795 अपार्टमेंट 5,590 करोड़ रुपए में बेच दिए।