नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की टीएचडीसी इंडिया ने उत्तराखंड के टिहरी में अपने पंप भंडारण संयंत्र (पीएसपी) से 184.08 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। टीएचडीसी इंडिया ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि गुजरात के साथ समझौते का मकसद गुजरात की व्यस्ततम समय की बिजली मांग को पूरा करना और ग्रिड में नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) को व्यापक स्तर पर जोडऩे को संभव बनाना है।
इस समझौते पर टीएचडीसी इंडिया के निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग और जीयूवीएनएल के प्रबंध निदेशक अनुपम आनंद ने बुधवार को गांधीनगर में हस्ताक्षर किए। इस मौके पर गुजरात सरकार के वित्त, ऊर्जा एवं पेट्रोरसायन मंत्री कनुभाई देसाई और टीएचडीसी इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेश (सीएमडी) आर. के. विश्नोई की उपस्थिति रहे।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी विश्नोई ने कहा, यह समझौता नवोन्मेषी जलविद्युत प्रौद्योगिकियों के माध्यम से ऊर्जा बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है एनटीपीसी की अनुषंगी कंपनी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड के टिहरी में।,000 मेगावाट पीएसपी परियोजना का निर्माण किया है। यह जलविद्युत और पंप भंडारण, तापीय, पवन और सौर जैसे स्रोतों से बिजली बनाती है।
