तोक्यो। अमेजन भारत में अपने स्मार्ट गोदाम पूर्ति केंद्र के दरवाजे सार्वजनिक पर्यटन के लिए खोल रही है। ऐसे में आम लोग देख पाएंगे कि ऑनलाइन ऑर्डर करने से लेकर उनके घर तक सामान कैसे पहुंचता है। ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी 2025 की चौथी तिमाही से दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में अपने पूर्ति केंद्रों (एफसी) की नि:शुल्क यात्रा पैकेज की पेशकश करेगा। करीब 45 से 60 मिनट की इस यात्रा के दौरान, पर्यटक ऑनलाइन ऑर्डर किए गए सामान को उपभोक्ताओं के दरवाजे तक पहुंचने से पहले की गतिविधियों को देख सकते हैं।
अमेजन ने सोमवार को भारत में अपने सार्वजनिक यात्रा कार्यक्रम के विस्तार की घोषणा करते हुए यह बात कही। बयान में कहा गया कि कंपनी इच्छुक आगंतुकों को अमेजन के पूर्ति केंद्रों पर जाने के लिए आमंत्रित करती है, जिससे उन्हें प्रौद्योगिकी की झलक मिलेगी और ग्राहक आपूर्ति के पीछे काम करने वाले लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। तोक्यो में डिलिवरिंग द फ्यूचर कार्यक्रम में अमेजन ने यह घोषणा की, जिसमें कंपनी के नवीनतम नवोन्मेषण और प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया जाता है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु एफसी दोनों में सप्ताह में तीन बार चलेंगे, जिसमें प्रति दौरे में 20 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा। इन दौरों में रुचि रखने वाले लोग इस साल के अंत में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे और पर्दे के पीछे के संचालन का अनुभव कर सकेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के संचालन उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा, इन दौरों से आगंतुकों को प्रौद्योगिकी और हमारे ग्राहकों तक हर दिन सामान पहुंचाने के लिए काम कर करने वालों लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
