नई दिल्ली। खुदरा बाजार शृंखला डी-मार्ट का स्वामित्व और संचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड की एकल आधार पर परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 16.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15,932.12 करोड़ रुपए रही है। दमानी परिवार प्रवर्तित कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में उसकी आमदनी 13,711.87 करोड़ रुपए रही थी।
जून, 2025 तक डी-मार्ट के स्टोर की कुल संख्या 424 थी। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में डी-मार्ट की परिचालन आय 11,584.44 करोड़ रुपए थी। डी-मार्ट महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), तमिलनाडु, पंजाब और राजस्थान के बाजारों में बुनियादी घरेलू और व्यक्तिगत उत्पादों की खुदरा बिक्री करती है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
