नई दिल्ली। केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन) को डन एंड ब्रैडस्ट्रीट द्वारा प्रतिष्ठित पीएसयू एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

एलिम्को को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन, इनोवेशंस और दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह मान्यता प्राप्त हुई। एलिम्को के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने कहा, यह मान्यता हमें दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है कि पहुंच, गरिमा और स्वतंत्रता हमारे प्रयासों के केंद्र में रहे। एलिम्को के मुख्य वित्तीय अधिकारी अतुल रुस्तगी भी इस समारोह में उपस्थित थे।