नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 78वें कान फिल्म महोत्सव में शिरकत करने के लिए फ्रांस रवाना हो गई हैं। आलिया इस वर्ष पहली बार कान फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। वह सौंदर्य उत्पाद बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी लोरियल पेरिस की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कान फिल्म महोत्सव में भाग ले रही हैं। कंपनी इस साल महोत्सव में अपनी 28वीं वर्षगांठ मना रही है।आलिया ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विमान वाले एक इमोजी के साथ लिखा, चल पड़े हम लोरियल पेरिस। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में आलिया भट्ट को हवाई अड्डे में प्रवेश करते देखा जा सकता है। कान फिल्म महोत्सव का समापन शनिवार, 24 मई को होगा।