नई दिल्ली। स्ट्रीमिंग सर्विस प्राइम वीडियो ने बुधवार को घोषणा की कि उसके लोकप्रिय शो पंचायत का चौथा सीजन 24 जून से शुरू होगा। शो के मुख्य कलाकार जितेंद्र कुमार नए सीजन में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय और संविका के साथ वापसी कर रहे हैं। दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार द्वारा निर्मित, पंचायत सीरीज अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक इंजीनियरिंग स्नातक है। नौकरी का कोई बेहतर विकल्प न होने के कारण वह उत्तर प्रदेश के फुलेरा नामक काल्पनिक गांव के पंचायत कार्यालय में सचिव के रूप में काम करता है। एक प्रेस विज्ञप्ति में ओटीटी मंच ने कहा कि नया सीजऩ नई चुनौतियां, जाने-पहचाने चेहरों और हास्य, गर्मजोशी और बारीकियों के साथ छोटे शहर के जीवन की लय को पकडऩे वाले ढेर सारे कॉमिक ट्विस्ट लेकर आएगा।  ओटीटी प्लेटफॉर्म ने चौथे सीजन का ट्रेलर भी जारी किया है।

इसके आधिकारिक लॉगलाइन में लिखा है, रैली के गीतों, बुलंद संकल्पों और धूमधाम के साथ, गांव एक गुंजायमान युद्ध के मैदान में बदल जाता है। दोनों ही गुट एक दूसरे को मात देने और योजना बनाने की होड़ में लग जाते हैं, और फुलेरा अराजकता के माहौल में तब्दील हो गया है। चंदन कुमार ने कहा कि पंचायत लिखना उनके लिए अपने अंदर गहरी खोज और कृतज्ञता की यात्रा रही है। उन्होंने कहा, इस सीरीज़ को खास बनाने वाली बात यह है कि प्रत्एक सीजऩ किस तरह से स्वाभाविक रूप से सामने आता है। हमारा प्रयास नए पात्रों और गतिशीलता को पेश करके कथा को ताज़ा रखना है, जबकि यह सुनिश्चित करना भी है कि यह फुलेरा की भावनात्मक लय के अनुरूप रहे। गुप्ता ने कहा कि मंजू देवी का किरदार निभाना बेहद संतुष्टिदायक रहा, क्योंकि वह सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले और भरोसेमंद किरदारों में से एक बन गई हैं। उन्होंने कहा, पंचायत के सभी सीजऩ में, एक झ्ािझकने वाली प्रधान से लेकर फुलेरा के मामलों में एक आत्मविश्वासी आवाज़ बनने तक का उनका सफऱ देखना रोमांचक रहा है। प्रत्एक अध्याय के साथ, पंचायत शृंखला न केवल गांव के जीवन में बल्कि हर किरदार के विकास में गहराई जोड़ती है। सीजऩ चार अप्रत्याशित मोड़ लाता है - जिससे कहानी और भी ज़्यादा आकर्षक हो जाती है।