वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हमलों के तुरंत बाद रुबियो से बात की और उन्हें भारत द्वारा की गई कार्वाई के बारे में जानकारी दी। रुबियो ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार असीम मलिक से भी बात की।
न्यूयॉर्क (अमेरिका)। भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के कुछ घंटे बाद, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) से अनुरोध किया है कि वे संवाद के रास्ते खुले रखें और तनाव को बढ़ने नहीं दें। रुबियो के कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले सोशल मीडिया मंच एक्स पर विदेश विभाग ने पोस्ट किया, आज विदेश मंत्री ने भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से बात की। उन्होंने दोनों देशों से संवाद के रास्ते खुले रखने और तनाव नहीं बढ़ने देने का आग्रह किया। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हमलों के तुरंत बाद रुबियो से बात की और उन्हें भारत द्वारा की गई कार्वाई के बारे में जानकारी दी। रुबियो ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार असीम मलिक से भी बात की।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
रुबियो ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि यह जल्द खत्म हो जाएगा। रुबियो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं। उम्मीद है कि यह जल्द खत्म होगा और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व दोनों के साथ बातचीत जारी रहेगी।
