मनीला। मध्य फिलीपींस में मंगलवार को एक अशांत ज्वालामुखी में विस्फोट हो जाने के बाद उसकी राख करीब साढ़े चार किलोमीटर ऊपर तक उड़ी और धुएं का गुबार आसमान पर छा गया। इससे तेज गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दी।फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप निगरानी संस्थान ने भूकंपीय और इन्फ्रासाउंड आंकड़ों के आधार पर कहा कि कानलाओन ज्वालामुखी के शिखर पर मध्यम स्तर का विस्फोट हुआ।
नौ गांवों में ज्वालामुखी की राख फैल
संस्थान के बुलेटिन में कहा गया, विस्फोट होने के बाद धुएं का बड़ा गुब्बार करीब साढ़े चार किलोमीटर ऊपर तक उठ गया और बाद में दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया। नीग्रोस द्वीप पर दक्षिण-पश्चिम में कम से कम नौ गांवों में ज्वालामुखी की राख फैल गई, लेकिन किसी के घायल होने या क्षति की खबर नहीं है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
2,435 मीटर ऊंचा यह ज्वालामुखी
कनलाओन में अप्रैल में भी कुछ समय के लिए विस्फोट हुआ था और ज्वालामुखी के लगातार अशांत होने के संकेतों के बीच इसके विस्फोट के बाद दिसंबर में हजारों ग्रामीणों को आपातकालीन आश्रय स्थलों पर ले जाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि 2,435 मीटर ऊंचा यह ज्वालामुखी देश के 24 सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
