तोक्यो।जापानी वायुसेना का एक विमान बुधवार को मध्य जापान में प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।कैबिनेट के मुख्य सचिव योशिमासा हयाशी ने बताया कि जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के टी-4 प्रशिक्षण विमान ने कोमाकी एयर बेस से उड़ान भरी थी। उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी।

एनएचके टेलीविजन की खबर के अनुसार, विमान में चालक दल के दो सदस्य सवार थे और ए जब इनुयामा शहर के ऊपर उड़ रहा था, तभी वह रडार से गायब हो गया था। ऐसी खबरें थीं कि विमान एक तालाब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एयर सेल्फ डिफेंस के अधिकारियों ने कहा कि वे इस खबर की जांच कर रहे हैं और इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।