कोलोन (जर्मनी)। जर्मनी के कोलोन में इस सप्ताह के शुरू में पाए गए द्वितीय विश्व युद्ध के समय के तीन अमेरिकी बमों को निष्क्रिय करने की तैयारी के बीच बुधवार को शहर के सिटी सेंटर के एक हिस्से से 20,000 से अधिक निवासियों को हटाया गया। युद्ध की समाप्ति के 80 वर्ष बाद भी, जंग के समय हवाई हमलों के दौरान गिराए गए बम जर्मनी में अक्सर पाए जाते हैं।
ऐसे बमों को निष्क्रिय करने के लिए कभी-कभी बड़े पैमाने पर एहतियात के तौर पर निवासियों को हटाए जाने की आवश्यकता होती है, जैसा कि बुधवार को हुआ, हालांकि इस बार यह स्थान असामान्य रूप से प्रमुख था क्योंकि 1945 के बाद से कोलोन में अब तक सबसे बड़ी संख्या में लोगों को हटाया गया है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
बुधवार की सुबह अधिकारियों ने बमों के।,000 मीटर (3,280 फुट) के दायरे में आने वाले इलाके से करीब 20,500 निवासियों को निकालना शुरू कर दिया। ए बम सोमवार को सड़क निर्माण की तैयारी के दौरान मिले थे। घरों के अलावा, इस क्षेत्र में 58 होटल, नौ स्कूल, कई कार्यालय भवन, संग्रहालय और रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।
