पेशावर। सुरक्षा बलों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे एक कबायली जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर 14 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने बुधवार को यह जानकारी दी। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर दो-तीन जून, 2025 को उत्तरी वजीरिस्तान जिले में दत्ता खेल के सामान्य क्षेत्र में खुफिया सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया था।
बयान में बताया गया कि सैनिकों ने इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने पर छापा मारा। इसमें कहा गया, भीषण मुठभेड़ के बाद 14 खवारिज (इस्लाम से खारिज किए गए लोग) को जहन्नुम भेज दिया गया। बयान में कहा गया, इलाके में मौजूद हो सकने वाले हर आतंकवादी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान के सुरक्षा बल प्रायोजित आतंकवाद के खतरे को देश से खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
