इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बृहस्पतिवार को सऊदी अरब का दौरा करेंगे और भारत के साथ हाल में हुए संघर्ष को कम कराने में सऊदी अरब की रचनात्मक भूमिका के लिए आभार व्यक्त करेंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान शरीफ की मुलाकात शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से होगी। शरीफ उनसे व्यापार और निवेश, मुस्लिम समुदाय के कल्याण और क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री 5 और 6 जून को ईद-उल-अजहा के मौके पर सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। विदेश कार्यालय ने कहा, प्रधानमंत्री हाल ही में पाकिस्तान-भारत संघर्ष को कम करने में सऊदी नेतृत्व की रचनात्मक भूमिका के लिए आभार भी व्यक्त करेंगे।