लास एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने जलते हुए पैराशूट से 16 बार छलांग लगाने के साथ ही सर्वाधिक बार ऐसा कारनामा करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने अपनी नवीनतम फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग के फिल्मांकन के दौरान ए उपलब्धि हासिल की।

जून में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में एक साहसिक दृश्य दिखाया गया है, जिसमें लाइसेंसधारी स्काईडाइवर क्रूज विमानन ईंधन में भीगे पैराशूट से बंधे हुए एक हेलीकॉप्टर से छलांग लगाते है और उसमें आग लगा देते हैं।

उन्होंने यह हैरतअंगेज कारनामा (स्टंट) 16 बार किया, जिसमें हर छलांग के बाद उन्होंने जलते हुए पैराशूट को काट कर अलग कर दिया और सुरक्षित उतरने के लिए एक अतिरिक्त पैराशूट खोला। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रधान संपादक क्रेग ग्लेनडे ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, टॉम सिर्फ एक्शन हीरो की भूमिका ही नहीं निभाते बल्कि वे सच में खुद एक एक्शन हीरो हैं।

द फाइनल रेकनिंग फिल्म के दृश्य में क्रूज़ का पात्र, एथन हंट, दक्षिण अफ्रीका के ड्रेकेन्सबर्ग पर्वतों के ऊपर 1940 के दशक के बाइप्लेन में सवार एक एआई यूनिट के नियंत्रण के लिए फिल्म में अपने विरोधी गैब्रियल (एसाई मोरालेस) से लड़ता है।

अभिनेता क्रूज ने रिस्की बिज़नेस (1983) में मुख्य भूमिका के रूप में शुरुआत की थी और तब से 30 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।