वारसॉ (पोलैंड)। पोलैंड की सुरक्षा सेवा ने आतंकवादी हमले की कथित साजिश रचने के सिलसिले में 19 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। इसी के साथ पूर्वाेत्तर शहर ऑस्टन में जारी जांच के संबंध में यह तीसरी गिरफ्तारी है। सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि संदिग्ध को अतीत में दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था और उसने हथियारों के इस्तेमाल, लड़ाई संबंधी रणनीति और विस्फोटक उपकरणों से जुड़ी व्यापक सामग्री जमा की थी।
अभियोजकों ने आरोप लगाया कि समूह ने विभिन्न शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण लिया था और उन्होंने अर्धसैनिक बल सरीखा अभ्यास भी किया था।जांचकर्ताओं का मानना है कि संदिग्धों पर एंडर्स ब्रेविक, ब्रेंटन टैरेंट और टिमोथी मैकवे जैसे सामूहिक हत्यारों का प्रभाव था। युवकों ने कथित रूप से हमलों का विस्तृत अध्ययन किया था और हमलावरों के तरीकों और गलतियों का विश्लेषण भी किया था।सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि वे उनकी विचारधारा से प्रभावित थे।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
