नेवार्क। तीन महीने से ज्यादा समय तक हिरासत में रखे गए फलस्तीनी कार्यकर्ता महमूद खलील संघीय आव्रजन केंद्र से रिहा किए जाने के बाद शनिवार को यहां पहुंचे तो अमेरिकी प्रतिनिधि एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज सहित समर्थकों ने उनका स्वागत किया।लूसियाना में संघीय आव्रजन केंद्र छोड़ने के एक दिन बाद न्यू जर्सी के नेवार्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खलील ने दोस्तों का अभिवादन किया और पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की।
कोलंबिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और परिसर में विरोध प्रदर्शनों के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्वाई के प्रतीक बन गए खलील ने इजराइल का और गाजा में युद्ध का विरोध जारी रखने का संकल्प जताया।उन्होंने कहा, अमेरिकी सरकार इस नरसंहार को वित्तपोषित कर रही है और कोलंबिया विश्वविद्यालय इस नरसंहार में निवेश कर रहा है। यही कारण है कि मैं आप सभी के साथ विरोध करना जारी रखूंगा।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
ओकासियो-कोर्टेज ने हवाईअड्डे पर खलील का स्वागत करते हुए कहा, उन पर निराधार आरोप लगाए गए हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि ट्रंप प्रशासन और हमारा पूरा प्रतिष्ठान उनके राजनीतिक भाषण से असहमत है। कानूनी तौर पर नागरिक खलील (30) की पत्नी ने उनकी 104 दिन की हिरासत के दौरान बच्चे को जन्म दिया। खलील ने कहा कि वह उन अप्रवासियों के लिए भी आवाज उठाएंगे, जो अब भी हिरासत केंद्र में हैं।
उन्होंने कहा, चाहे आप नागरिक हों, अप्रवासी हों, इस देश में कोई भी हों, आप अवैध नहीं हैं। इससे आप कमतर इंसान नहीं बन जाते।कोलंबिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान खलील पर किसी भी कानून को तोड़ने का आरोप नहीं लगाया गया था। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि ऐसे प्रदर्शनों में भाग लेने वाले गैर-नागरिकों को देश से निकाल दिया जाना चाहिए क्योंकि वे यहूदी विरोधी और हमास समर्थक विचार व्यक्त करते हैं।
