पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की स्वात नदी में शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में एक ही परिवार के कम से कम 18 लोग डूब गए, जिसमें से चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बचाव अभियान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में रेस्क्यू -1122 के महानिदेशक शाह फहाद के हवाले से कहा गया, पांच अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू 1122 के 80 कर्मी अभियान में शामिल हैं। शुरूआती जानकारी के अनुसार, यह परिवार इस क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के समूह का हिस्सा था और भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने पर उसमें फंस गया था।स्वात नदी यहां पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी क्षेत्र में बहती है।प्राधिकारियों ने बताया कि लापता हुए अन्य लोगों को खोजने के लिए वृहद तलाश अभियान अब भी जारी है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
