मोनरो टाउनशिप (अमेरिका)। अमेरिका के न्यू जर्सी में बुधवार शाम एक हवाईअड्डे पर स्काईडाइविंग विमान रनवे से आगे निकलकर जंगल में जा गिरा, जिससे कम से कम 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्काईडाइविंग विमान एक विशेष प्रकार का विमान होता है जिसका उपयोग स्काईडाइविंग गतिविधियों के लिए किया जाता है।
संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के प्रवक्ता के अनुसार फिलाडेल्फिया से लगभग 33.8 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में क्रॉस कीज हवाई अड्डे पर सेसना 208बी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 15 लोग सवार थे। इस घटना की जांच की जा रही है। हवाई क्षेत्र से ली गई तस्वीरों में दुर्घटनाग्रस्त विमान एक जंगल में दिखाई दे रहा है और क्षतिग्रस्त हालत में है। वहां दमकल की गाड़ियां और अन्य आपातकालीन वाहन मौजूद हैं।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
न्यू जर्सी के कैम्डन में स्थित कूपर यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की प्रवक्ता वेंडी ए. मारानो ने बताया कि अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है जबकि आठ लोगों का इलाज आपातकालीन विभाग में किया जा रहा है जिन्हें कम गंभीर चोटें आई हैं।ंने बताया कि चार अन्य लोगों को बेहद मामूली चोटें आई हैं।
