शिकागो (अमेरिका)।

 शिकागो के मेयर ने बड़ी संख्या में संघीय अधिकारियों को शहर में भेजने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की संभावित योजना का शनिवार को विरोध करते हुए इसे नियंत्रण से बाहर की स्थिति करार दिया। 

ट्रंप जल्द संघीय अधिकारियों को भेजेंगे

 बताया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े शहर में कुछ ही दिनों में संघीय अधिकारियों को भेज सकता है। मेयर ब्रैंडन जॉनसन के एक शासकीय आदेश के अनुसार, शिकागो पुलिस तलाशी अभियान, वाहनों की जांच जैसी आव्रजन से जुड़ी कार्वाई में संघीय अधिकारियों की मदद नहीं करेगी।संघीय सरकार द्वारा नेशनल गार्ड की तैनाती किए जाने की अटकलों के बीच मेयर ने शहर के सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे शिकागो के लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करें।जब एक संवाददाता सम्मेलन में मेयर जॉनसन से पूछा गया कि संघीय एजेंट शायद आदेश का पालन कर रहे हैं , तो उन्होंने कहा, हां, लेकिन मैं संघीय सरकार से आदेश नहीं लेता। 

शिकागो पुलिस को मास्क लगाकर ड्यूटी नहीं करेंगी

जॉनसन ने शिकागो पुलिस को मास्क लगाकर ड्यूटी करने से रोक दिया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इस साल ट्रंप प्रशासन के आने के बाद अधिकतर संघीय आव्रजन और सीमा शुल्क अधिकारी मास्क लगाकर काम कर रहे हैं।नाम न उजागर करने की शर्त पर दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि संघीय अधिकारियों की तैनाती शिकागो में पांच सितंबर से शुरू हो सकती है और यह करीब 30 दिन तक रह सकती है। हालांकि इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।