न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में चीनी असंतुष्ट समुदाय के एक सदस्य ने चीन की सरकार की ओर से अपने साथी कार्यकर्ताओं की जासूसी करने का अपराध मंगलवार को स्वीकार कर लिया।युआनजुन (68) तांग लंबे समय से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखर आलोचक रहे हैं।
वह यहां मैनहट्टन वाणिज्य दूतावास के बाहर मासिक विरोध प्रदर्शनों में शामिल होते रहे हैं और उन्होंने फ्लशिंग, क्वींस में एक लोकतंत्र समर्थक गैर-लाभकारी संस्था की स्थापना की है, जहां वह 2002 से रह रहे हैं।लेकिन मंगलवार को दर्ज किए गए इकबालिया बयान के अनुसार, वह जहां सार्वजनिक रूप से अपने देश की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं बीजिंग की खुफिया सेवा के आदेश पर चुपचाप अपने साथी चीनी अमेरिकी कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे।संघीय अभियोजकों ने पिछले अगस्त में भी तांग के खिलाफ आरोप लगाए थे
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
। उनका मानना है कि उन्होंने चीन में अपने परिवार के सदस्यों से मिलने की अनुमति पाने के लिए ए स्वीकारोक्ति की है। उनके वकील को जानकारी के लिए किए गए ईमेल का जवाब नहीं मिला।एफबीआई के प्रभारी सहायक निदेशक क्रिस्टोफर जी. राया ने एक बयान में कहा, लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं का दमन करने में चीनी सरकार की मदद करने के लिए तांग द्वारा अमेरिका के आदर्शों के साथ विश्वासघात, उन्हीं मूल्यों के खिलाफ है जिनका प्रचार करने का उन्होंने दावा किया था।
अदालती दस्तावेजों के अनुसार, एक चीनी खुफिया अधिकारी के निर्देश पर, तांग ने चीन के खिलाफ स्थानीय विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें लेने और उन्हें रिकॉर्ड करने पर सहमति जताई, जिसमें तियानानमेन स्क्वायर नरसंहार के पीड़ितों के समर्थन में मैनहट्टन में 2023 का एक कार्यक्रम भी शामिल था। तांग ने अधिकारी को उन आव्रजन वकीलों की एक सूची भी दी जो असंतुष्टों को राजनीतिक शरण दिलाने में मदद कर रहे हैं।तांग को जनवरी में सजा सुनाई जानी है। दोषी ठहराए जाने पर उन्हें पांच साल तक की जेल हो सकती है।
