वाशिंगटन।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इजराइल को वेस्ट बैंक पर कब्जा नहीं करने देंगे। दरअसल इजराइल के अधिकारी कुछ वक्त से कह रहे हैं कि उनकी सरकार वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने के कदम उठा सकती है, इस संबंध में पूछे जाने पर ट्रंप ने यह बात कही। उन्होंने बृहस्पतिवार को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, मैं इजराइल को वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा करने की इजाजत नहीं दूंगा। ऐसा नहीं होगा। हाल के वक्त में अमेरिका के प्रमुख सहयोगी देशों ब्रिटेन, कनाडा आदि ने फलस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने का ऐलान किया है और इसी के बीच इजराइल का वेस्ट बैंक पर कब्जे की संभावना की बात सामने आई है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है और वह कब्जे की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा, बस बहुत हो गया। अब इसे रोकने का समय आ गया है। गाजा की ही तरह वेस्ट बैंक पर भी फलस्तीनी प्राधिकारियों का शासन है। ट्रंप लंबे समय से नेतन्याहू के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकारते रहे हैं लेकिन उन्हें अब लंबे वक्त से जारी युद्ध के कारण अरब देशों के नेताओं के दबाव का सामना करना पड़ा है। अरब देशों के नेताओं ने इजराइल के कब्जे की बात पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त अरब अमीरात ने चेतावनी दी है कि कब्जे संबंधी इजराइल का कोई भी कदम लक्ष्मण रेखा लांघने जैसा होगा।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
