इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मई में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शनिवार को फिर से शुक्रिया अदा किया। नई दिल्ली लगातार यह कहती रही है कि भारत और पाकिस्तान 10 मई को संघर्ष रोकने के लिए एक समझौते पर पहुंचे थे और इस प्रक्रिया में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था। शरीफ ने बाकू में अजरबैजान की विजय दिवस परेड को संबोधित करते हुए कहा, राष्ट्रपति ट्रंप के साहसिक और निर्णायक नेतृत्व के कारण ही पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम हुआ, दक्षिण एशिया में शांति बहाल हुई, एक बड़ा युद्ध टल गया और लाखों लोगों की जान बच गई। दस मई के बाद से, जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत हुए हैं, तब से ट्रंप ने कई बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव दूर करने में मदद की।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
