अहमदाबाद। गुजरात के सुरेन्द्रनगर और अमरेली जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन किशोर समेत पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सुरेन्द्रनगर-ध्रांगधरा मार्ग पर दुधरेज रेलवे फाटक के निकट मध्य रात्रि एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये डिवीजन पुलिस थाने के निरीक्षक आर एम संगाडा ने बताया कि मृतकों की पहचान दिव्यांश परमार (18), इमरान मोवर (16) और अफजल सिपाई (22) के रूप में हुई है जो सुरेन्द्रनगर कस्बे के निवासी थे। अधिकारी ने कहा, तीनों व्यक्ति शहर वापस जा रहे थे तभी उनकी मोटरसाइकिल की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। एक अन्य दुर्घटना में, शनिवार रात अमरेली जिले के सावरकुंडला-महुवा रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इन वाहनों पर सवार एक महिला और 14 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सावरकुंडला पुलिस थाने के निरीक्षक सीएन कुगासिया ने कहा कि अज्ञात चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि एक परिवार के पांच सदस्य शनिवार रात सावरकुंडला शहर के बाहरी इलाके में एक रेस्तरां में रात का खाना खाने गए थे और दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
अधिकारी ने कहा, किसी कारण से वे सावरकुंडला-महुवा मार्ग पर वितरित दिशा में जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। 58 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़के ने सुबह अमरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वनिता जोशी (58) और जय जोशी (14) के रूप में हुई है। साथ ही परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हुए हैं।
