चंडीगढ़। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया मंगलवार को अपना जन्मदिन साधू और संत समाज के बीच मनाएंगे। बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम में संत समाज को सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा भाजपा में सुदेश कटारिया बड़े दलित नेता हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके मीडिया सलाहकार भी रह चुके हैं और भाजपा में कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। फिलहाल कटारिया नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के चीफ मीडिया एडवाइजर की भूमिका में कार्य देख रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पूरे राज्य के सभी 22 जिलों में दलित स्वाभिमान और संविधान बचाओ सम्मेलनों का आयोजन किया है, जिसमें हर जिले में हजारों लोगों ने भागीदारी करते हुए भाजपा के साथ जुड़ने की प्रतिबद्धता जताई है। यमुनानगर के कपालमोचन में मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में दलित समाज की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी तथा इस मौके पर सुदेश कटारिया साधू व संतों का सम्मान करेंगे। यह पहला मौका है, जब कोई राजनीतिक व्यक्ति साधू-संतों के सम्मान के लिए आगे आया है। कपालमोचन में दलित समाज का बड़ा तीर्थ है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
