इंफाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा करेंगे और चूड़ाचांदपुर तथा इंफाल में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे। मुख्य सचिव पुनीत कुमार गोयल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री के इस संघर्षग्रस्त राज्य के दौरे की यह पहली आधिकारिक पुष्टि है। दो वर्ष पहले राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद मोदी का यह पहला मणिपुर दौरा होगा।
गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री 8,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का भी अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, मणिपुर के समावेशी, सतत और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री चूड़ाचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
मोदी इंफाल में।,200 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्य सचिव ने कहा, प्रधानमंत्री का 13 सितंबर का मणिपुर दौरा राज्य में शांति, सामान्य स्थिति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने बताया कि मोदी राज्य के अपने दौरे के दौरान चूड़ाचांदपुर और इंफाल में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे तथा दो रैलियों को संबोधित करेंगे।
