वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान पर भारी शुल्क लगाने की धमकी देकर दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इस कदम से दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच लड़ाई रुक गई।

बुधवार को फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि व्यापार और शुल्क को कूटनीतिक लाभ के रूप में इस्तेमाल करने की उनकी ैक्षमतौ ने कई संघर्ष क्षेत्रों में विश्व में शांतिै लाने में मदद की। उन्होंने कहा कि शुल्क (टैरिफ)आपको शांति का एक शानदार रास्ता दिखाते हैं और लाखों लोगों की जान बचाते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने सात ऐसे शांति समझौते कराए हैं जहां कई देश सैकड़ों वर्षों से लड़ रहे थे और लाखों लोग मारे जा रहे थे।

उन्होंने कहा,सभी मामलों में नहीं, लेकिन शायद हमारे द्वारा किए गए सात (शांति समझौतों) में से कम से कम पांच में, यह व्यापार के माध्यम से हुआ। हम उनके साथ सौदा नहीं करेंगे, जो लड़ते हैं। ट्रंप के अनुसार, उन्होंने देशों से कहा कि हम आपको अमेरिका में सौदा नहीं करने देंगे। हम आप पर शुल्क लगाएंगे।

उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए सैन्य संघर्ष का उदाहरण देते हुए इसे रोकने का दावा किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों से कहा था कि अगर वे लड़ाई नहीं रोकते हैं तो अमेरिका व्यापार रोक देगा औरभारी शुल्कै लगा देगा। ट्रंप ने कहा,आप भारत और पाकिस्तान को देखिए। मैंने कहा, अगर आप दोनों संघर्ष नहीं रोकते तो हम आप दोनों के साथ व्यापार नहीं करेंगे। ए दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। जैसा कि आप जानते हैं, सात विमानों को मार गिराया गया, और वे उलझे हुए थे।