नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि पिछले 11 वर्ष में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 819 हो गई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि इसी तरह स्नातक मेडिकल सीट की संख्या 51,000 से बढ़कर 1.29 लाख और स्नातकोत्तर सीट की संख्या 31,000 से बढ़कर 78,000 हो गई है।
उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर 75,000 अतिरिक्त सीट जुड़ने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्नातक छात्रों को बधाई दी और देश में चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा और रोगी देखभाल को आगे बढ़ाने में एम्स के अद्वितीय योगदान की सराहना की।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर 75,000 अतिरिक्त सीट जोड़े जाने की उम्मीद है।स्वास्थ्य मंत्री ने स्नातक छात्रों को बधाई दी और देश में चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा और रोगी देखभाल को आगे बढ़ाने में एम्स के अद्वितीय योगदान की सराहना की।उन्होंने युवा चिकित्सकों से लोगों की सहानुभूतिपूर्वक सेवा करने, नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और देश की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नवाचार का उपयोग करने का आह्वान किया।
