पटना। बिहार में विपक्षी महागठबंधन के विधायकों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव को शनिवार को सर्वसम्मति से राज्य विधानमंडल में गठबंधन का नेता चुना।यह निर्णय सोमवार से विधानमंडल के शुरू हो रहे पांच दिवसीय सत्र से पहले यादव द्वारा आयोजित एक बैठक में लिया गया। इस सत्र के दौरान 243 सदस्ईय विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, तेजस्वी यादव को राज्य विधानमंडल में महागठबंधन का नेता चुना गया है। निश्चित रूप से, वह विधानसभा में हमारी पार्टी के नेता भी होंगे। कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पार्टी की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने कहा,तेजस्वी यादव पर फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है और वह विपक्ष के नेता भी होंगे।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
