नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से आठ राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की निगरानी के लिए विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षकों (एसआरओ) को तैनात किया है। आयोग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
बयान में कहा गया कि एसआरओ ने अपना काम शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि वे फरवरी 2026 में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने तक इन राज्यों में सप्ताह में दो दिन उपस्थित रहेंगे। इसमें कहा गया कि पर्यवेक्षक सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
एसआरओ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठकों में प्रत्यक्ष या ऑनलाइन माध्यम से भाग लेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और सहभागी तरीके से पूरी हो। वे एसआईआर प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो जाए।
