कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को केंद्र की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम बंगाल में तीन पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तीन स्टेशन - पानागढ़, कल्याणी घोषपाड़ा और जॉयचंडी पहाड़ - उन 103 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों में शामिल हैं जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए देश भर में करेंगे। पानागढ़ और कल्याणी घोषपाड़ा पूर्वी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में हैं, जबकि जॉयचंडी पहाड़ दक्षिण पूर्वी रेलवे का हिस्सा है।
अधिकारियों ने बताया कि इन मौजूदा रेलवे स्टेशनों का नई यात्री सुविधाओं और सौंदर्ईकरण के साथ पूर्ण नवीनीकरण किया गया है। एसईआर के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, पहुंच में सुधार लाने और टिकाऊ डिजाइन को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ए उन्नयन न केवल यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाएगा बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा। अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत पश्चिम बंगाल में कुल 100 रेलवे स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
