मुंबई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में बुधवार को आंधी और मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत की वित्तीय राजधानी के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात बादलों की गरज और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हुई। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी के अनुसार, महानगर में आमतौर पर बादल छाए रहने और मुंबई समेत उसके उपनगरों में बारिश होने के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि 20 मई को सुबह आठ बजे से 21 मई को सुबह आठ बजे के बीच 24 घंटे के भीतर शहर में 24 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि पूर्वी उपनगरों में 26 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 40 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, 15.6 मिलीमीटर से 64.4 मिलीमीटर के बीच वर्षा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
बीएमसी ने कहा कि सुबह छह बजकर चार मिनट पर 3.07 मीटर ऊंची लहरें और शाम छह बजकर 35 मिनट पर 3.79 मीटर की ऊंची लहरे उठने की संभावना है। पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट पर और रात एक बजकर 25 मिनट पर क्रमश: 1.74 मीटर तथा 1.71 मीटर नीची लहरें दर्ज किए जाने की संभावना है।
