गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर चाय बगान समुदाय को बधाई दी और कहा कि राज्य के सबसे पुराने उद्योग ने राज्य के विकास में वर्षों से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर मैं हमारे चाय बगान समुदाय को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, चाय जनजातियां असम के समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और पिछले 200 वर्षों में इन्होंने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है।
पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने इनके उत्थान और इन्हें सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि चाय उद्योग ने असम के परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने लिखा, असम चाय के 200 वर्ष पूरे होने और उनके योगदान के सम्मान के रूप में हमारी सरकार सात लाख से अधिक चाय बगान श्रमिकों को 5,000 रुपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान करेगी।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
शर्मा ने चाय जनजातियों के लिए उठाए गए कल्याणकारी कदमों पर एक लघु वीडियो भी साझा किया। इसमें मॉडल स्कूलों की स्थापना, मोबाइल चिकित्सा इकाइयां और गर्भवती महिला श्रमिकों के लिए वेतन मुआवजा जैसी योजनाओं को दर्शाया गया है।
