रांची। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में अगले कुछ दिन तेज हवाओं के साथ आंधी आने और वर्षा होने की शुक्रवार को संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
यहां मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, पूरे राज्य में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है। इस सप्ताह गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। आईएमडी ने 30 मई से 5 जून तक भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
आनंद ने कहा, शुक्रवार को चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू और रांची में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से हवा चलने संबंधी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस महीने प्रतिकूल मौसम की स्थिति ने पहले ही भारी नुकसान पहुंचाया है, बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हुई है। पीड़ितों में 46 वर्षीय सीआरपीएफ अधिकारी भी शामिल है।
