कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए और कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हावड़ा की रहने वाली 43 वर्षीय महिला को नेफ्रोलॉजिकल समस्याएं और एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम समेत अन्य बीमारियां भी थीं। सोमवार देर रात अस्पताल के पृथक-वास वार्ड में उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 11 और लोग इस बीमारी से उबर गए। इसने बताया कि राज्य में इलाज करा रहे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 372 हो गई।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
