भावनगर। पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मिशन लाइफ के अंतर्गत 05 जून, 2025 को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार गुरूवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भावनगर परा रेलवे कॉलोनी में पोस्ट ओफिस के सामने के परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल रेल प्रबंधक रवीश कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक हिमाँशु शर्मा के साथ मंडल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
इनके साथ पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन भावनगर मंडल की अध्यक्षा संतोषी जी के नेतृत्व में महिला समिति-भावनगर मंडल की सदस्याओं द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस वृक्षारोपड़ कार्यक्रम में चन्द्रसिंह गोहिल के नेतृत्व में स्काउट एण्ड गाइड के सदस्यों द्वारा भी वृक्षारोपड़ किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के अभिभावक जो मौजूद थे, उन्होंने भी वृक्षारोपड़ कार्यक्रम में भाग लेकर वृक्षारोपड़ किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यावरण बचाने से संबधित स्कूली बच्चों के बीच चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
