भुवनेश्वर। ओडिशा में सात और लोगों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 45 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार तक 12 मरीज ठीक हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या फिलहाल 33 है।
अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के बाद राज्य ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। राज्य एवं जिला निगरानी इकाइयां इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर श्वसन रोग के मामलों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। अधिकारियों को अस्पतालों में आने वाले गंभीर श्वसन रोग के सभी मामलों की कोविड जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
गंभीर श्वसन रोग से पीडि़त लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद उनके नमूनों को जीनोम अनुक्रमण की जांच के लिए आईसीएमआर वायरस अनुसंधान एवं नैदानिक प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार,गंभीर श्वसन रोग से पीड़ित लोगों को अपने लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए और तबीयत बिगडऩे पर चिकित्सा देखभाल लेनी चाहिए।
