विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को घोषणा की कि एक जनवरी 2026 तक अमरावती में एक क्वांटम कंप्यूटिंग केंद्र का संचालन शुरू हो जाएगा, जो राज्य की क्वांटम वैली पहल की शुरुआत होगी। विजयवाड़ा में अमरावती क्वांटम वैली कार्यशाला को संबोधित करते हुए नायडू ने क्वांटम कंप्यूटिंग की आवश्यकता पर बल दिया और एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और प्रासंगिक उपयोग मामलों की पहचान करने के महत्व पर प्रकाश डाला। नायडू ने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग समय की मांग है। एक जनवरी तक अमरावती में क्वांटम कंप्यूटिंग केंद्र चालू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह क्वांटम वैली की शुरुआत है। राज्य अमरावती को दक्षिण एशिया की पहली क्वांटम वैली बनाने के लिए महत्वाकांक्षी रूप से काम कर रहा है। नायडू ने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग राज्य के तकनीकी परिदृश्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नायडू ने निवेशकों और क्वांटम कंप्यूटिंग हितधारकों को अपने संदेश में कहा, आज हम अमरावती डिक्लेरेशन की घोषणा करने जा रहे हैं। आपको पूरा आश्वासन देता हूं कि मैं किसी भी बाधा का समाधान करूंगा तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से आंध्र प्रदेश की क्वांटम वैली को विकसित करने में कोई बाधा नहीं आएगी। नायडू ने यह भी कहा कि कार्यशाला में प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्वांटम कंप्यूटिंग विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
और भी पढ़ें
- अरुणाचल प्रदेश एसएसबी भर्ती 2026: एमटीएस के 93 पदों पर वैकेंसी, 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
- मॉर्फिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
- असम में 6,347 तृतीय श्रेणी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित
- भारत - यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्रियों ने अधिकारियों को एफटीए वार्ता में तेजी लाने का निर्देश दिया
